विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या दिक्कत होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:25

Vitamin B12 की कमी से शरीर पर दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण-

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण | Vitamin B12 Deficiency Signs And Symptoms


हाथ-पैरों में झुनझुनी


विटामिन बी12 की कमी के लक्षण शरीर के 4 अगों यानी हाथ, बांह, टागों और पैरों में देखे जा सकते हैं. शरीर के इन अंगों में एक अजीब सी झुनझुनी (Sensation) महसूस होना शुरू हो जाती है. इसे पिन या नीडल भी कहते हैं. शरीर में और भी किसी तरह की समस्या होने पर इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं.

जीभ पर छाले


आप विटामिन बी12 की कमी के लक्षण जीभ पर भी देख सकते हैं. इस विटामिन की कमी होने पर जीभ पर छाले, सूजन या फिर छोटे लाल चकत्ते नजर आ सकते हैं. कई बार जीभ पर से परत निकलती हुई भी दिखती है. जीभ गहरी लाल भी नजर आ सकती है.

त्वचा का पीलापन


आपको अपनी त्वचा पर हल्का पीलापन दिखना शुरू हो जाए तो आपको विटामिन बी12 की जांच (Test) करवा लेनी चाहिए. इस विटामिन की कमी से भी त्वचा पीली पड़ने लगती है. यह पीलापन पीलिया होने जितना गहरा नहीं होगा लेकिन हल्का रंग चढ़ता हुआ जरूर दिखेगा.


देखने में दिक्कत


देखने में दिक्कत महसूस होने लगे तो अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर यह परेशानी किस चलते हो रही है. सभी का फोन इस्तेमाल करना इतना ज्यादा बढ़ गया है कि पहला ध्यान इसी बात पर जाता है कि हो सकता है कि फोन में लगे रहने से ही आंखें कमजोर हुई होंगी. लेकिन, विटामिन बी12 की कमी भी आंखें कमजोर होने का कारण बन सकती है.

दर्द की दिक्कत

हाथ-पैरों में दर्द होना विटामिन बी12 का लक्षण हो सकता है. उठते-बैठते या फिर हाथ लगाने पर भी यह दर्द महसूस हो सकता है. मसल्स में दर्द (Muscle Pain) होना इस विटामिन की कमी में आम है. इसके साथ ही आपके चलने की गति और चाल भी प्रभावित हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info